भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय योजना के अंतर्गत चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने शिक्षाविद एवं भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को जिला संयोजक नियुक्त किया है।

30 मई से 30 जून तक चलने वाले इस महा जनसंपर्क अभियान में डॉ. ममता मीना को सवाईमाधोपुर विधान सभा क्षेत्र, हरि ओम गर्ग को खंडार विधान सभा क्षेत्र, उदय सिंह गुर्जर को बामनवास विधान सभा क्षेत्र तथा केदार मीना को गंगापुर सिटी विधान सभा क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सुरेंद्र शर्मा को जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया