Thursday , 23 July 2026
Breaking News

मंहगाई राहत कैंप में प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने बामनवास उपखंड के चांदनहोली में आयोजित महंगाई राहत कैंप में प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष तेजसिंह जाट ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने व मंहगाई राहत शिविरों में शिक्षक पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है इसके बावजूद 13 मई को बामनवास उपखंड के चांदनहोली ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप में चांदनहोली पीईईओ के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता से शिक्षक वर्ग में आक्रोश व्याप्त है।

 

Demand for action against those who misbehaved with the Principal in Mehangai Raahat Camp

 

संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से अभद्रता करने वालों पर उचित कार्यवाही करने एवं चांदनहोली पीईईओ को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। क्योंकि असामाजिक तत्वों द्वारा पीईईओ चांदनहोली को धमकाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया इस तरह की घटनाओं से लोकसेवकों का मनोबल गिरता है इसलिए अगर समय रहते अभद्रता करने वालों पर कार्यवाही नहीं की तो संगठन को मजबूरन आन्दोलन की राह पकड़नी पड़ेगी। इस दौरान रूपनारायण गुर्जर, ओम प्रकाश मीना, महेश मथुरिया, लक्ष्मीकांत कटारा, हिमांशु शर्मा व हरकेश सैनी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !