Thursday , 23 July 2026
Breaking News

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ओमप्रकाश लोहिया ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ओमप्रकाश लोहिया ने आज सोमवार को नगर परिषद सभागार में जनसुनवाई का आयोजन कर सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए। ओमप्रकाश लोहिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं और इस दिशा में उनके द्वारा सार्थक प्रयास भी किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी आयोग से उन्हें निर्देश में मिले हैं कि राज्य की सभी नगर निकायों में जाकर एक-एक सफाई कर्मचारी की समस्या को सुने और उनका तत्काल समाधान करवाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर राज्य सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है। अभी हाल ही में निकाली गई 13 हजार 186 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती को नियमों की पेचिदगियों के चलते रद्द किया था, जिसमें अब  वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों का पूरा ध्यान रखते हुए उसकी फाइल दोबारा भेज दी गई है और जल्दी ही यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

Omprakash Lohia, member of the State Safai Karamcharis Commission, listened to the problems of the Safai Karamcharis

 

उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में पदों की संख्या कम दर्शाई गई है जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। इसकी प्रतिलिपि लेकर वे जल्दी ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलेंगे और पदों की संख्या बढ़ाने के लिए आग्रह करेंगे। इस दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने आयोग के सदस्य को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा एवं समस्याओं से अवगत करवाया। इस पर उन्होंने वहां मौजूद नगर परिषद आयुक्त होतीलाल मीना को समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए। सफाई कर्मचारियों द्वारा आयोग के सदस्य ओमप्रकाश लोहिया का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत भी किया गया।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों से उनके बच्चों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाकर उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान समय पर करवाने, सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों के भुगतान में हो रहें विलम्ब संबंधि प्रकरणों को तुरन्त निस्तारण करने के निर्देश नगर परिषद प्रशासन को दिए।

 

राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी:- राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने जनसुनवाई के पश्चात स्थानीय सफाई कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !