रणतभंवर गणेश परिवार (समस्त भारत) के तत्वावधान में 26 मई शुक्रवार को बैंगलुरू कर्नाटक में त्रिनेत्र गजानन गणेशजी का दरबार लगाया जायेगा। गणेश परिवार के अशोक खूंटेटा ने बताया कि बैंगलुरू में 26 मई को दोपहर 1 बजे से सांय 7 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजन में गुणगान करने के लिए सवाई माधोपुर से 8 सदस्यों का दल बैंगलुरू के लिए रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 27 मई शनिवार को अजमेर में त्रिनेत्र गजानन गणेशजी रणथम्भौर का दरबार सजाया जायेगा। जिसमें सवाई माधोपुर एवं समस्त भारत से त्रिनेत्र गणेश के चाकर फौजी गुणगान में शामिल होने के लिए अजमेर पहुंचेगें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया