Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अब तक 2 लाख 61 हजार 44 लाभार्थी को मिली योजनाओं की गारंटी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत मंगलवार तक जिले में 5 हजार 12 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन 24 अप्रैल से निरन्तर किया जा रहा है। 40 स्थाई राहत कैम्पों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 10 एवं नगरीय वार्डाे में 4 मोबाइल शिविर आयोजित किए गए।

 

इनमें 5 हजार 12 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में 4 हजार 305 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया और इतने ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए तथा शहरी क्षेत्रों में 707 परिवारों ने पंजीयन कर इतने ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए। राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं में 18 हजार 66 मुख्यमंत्री गारंटी कार्डों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 3 हजार 653 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 3 हजार 653 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए।

 

So far 2 lakh 61 thousand 44 beneficiaries have got the guarantee of the schemes in sawai madhopur

 

इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लिए 1 हजार 134 लाभार्थियों का पंजीयन इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए 1 हजार 213 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 293 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 2 हजार 489 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 2 हजार 847 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए।

 

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 1 हजार 134 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 1 हजार 722 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 43 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। जिला कलेक्टर ओला ने बताया कि 24 अप्रैल से 30 मई तक 2 लाख 61 हजार 44 लाभार्थी ने राज्य सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं में 11 लाख 62 हजार 355 पंजीकरण करवाएं हैं।

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !