खंडार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुरा में हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतका अनिता गुर्जर (27) पत्नी नरेश गुर्जर खेत पर सिंचाई के लिए पानी की मोटर चालू करने गई थी।
मोटर चालू करने के दौरान महिला स्टार्टर में दौड़ रहे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गई। महिला की चीख सुनकर पास ही खेत मे काम कर रहे किसान रामजीलाल जाट दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचा और डंडे की सहायता से महिला को करंट से दूर किया। उपचार के लिये महिला को सीएचसी बहरावंडा खुर्द लाते समय रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। करंट लगने से महिला का शरीर और हाथ बुरी तरह से झुलस गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश चांदा ने महिला की मौत की पुष्टि की और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
(रिपोर्ट – राम मेरोठा)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया