Thursday , 23 July 2026
Breaking News

अंसारी प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में एमआरडब्ल्यू टीम ने मारी बाजी, हबीब को मिला मैन ऑफ द मैच

अंसारी प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल क्रिकेट मैच का आयोजन शुक्रवार को डॉ. अकरम खान एवं इरफान गोल्डन के मुख्य आतिथ्य में शहर सवाई माधोपुर में गलता रोड़ स्थित खदाना ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। अंसारी प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रभारी शाहबाज हुसैन ने बताया कि सवाई माधोपुर शहर में पहली बार इस तरह का नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट प्रभारी ने कहा कि खेलों के आयोजन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा तो मिलता ही है साथ ही युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका भी मिलता है।

 

Ansari Premium League Night Cricket Tournament MRW team won the final in sawai madhopur

 

टूर्नामेंट आयोजक शाहिद अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी, ईसा, दानिश, मुसायब, अंसार एवं अरशद ने बताया कि शुक्रवार को अंसारी प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमआरडब्ल्यू एवं आरटीआर टीम के मध्य बहुत ही रोमांचक हुआ। इसमें एमआरडब्ल्यू टीम के कप्तान मुसायब एवं आरटीआर टीम के कप्तान तौफीक रहे। पहली बेटिंग एमआरडब्ल्यू टीम ने की और 14 ओवर में 261 रन बनाएं। मैच की ओपनिंग टीम के कप्टान मुसायब एवं हबीब (राजा) ने की। मुसायब अपनी टीम को अच्छी शुरूआत देते हुए थोड़ी ही देर में 28 रन बनाकर अपना विकिट गवां बैठे। एमआरडब्ल्यूटीम के खिलाड़ी हबीब (राजा) ने 118 रन बनाकर इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेन्ट का सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। खिलाड़ी वासिद ने भी जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए।

 

Night Tournament

 

इसके विपरीत आरटीआर टीम 171 रन ही बना पाई और 90 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान विजेता टीम को 3 हजार 100 रूपए एवं उप विजेता टीम को 1 हजार 500 रूपए का नगद पुरस्कार टूर्नामेंट कमेटी द्वारा दिया गया। वहीं मैन ऑप का मैच हबीब (राजा) को मिला। इससे पूर्व सेमिफाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट गुरूवार को आरसीबी और एमआरडब्ल्यू टीम के मध्य खेला गया। जिसमें एमआरडब्ल्यू टीम ने आरसीबी को 71 रनों से हराया। इस अवसर पर सम्पूर्ण मैच की कॉमेन्ट्री फैसल अंसारी द्वारा की गई। इस दौरान उपस्थित हजारों दर्शकों ने देर रात तक पहाड़ पर चढ़कर टूर्नामेंन्ट क्रिकेट मैच का आनंद लिया। यह मैच रात्रि 2 बजे तक चला।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !