जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुष लगाये जाने हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान सुदर्नश चक्र के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने वांछित स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में, एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व गठित टीम हैड कांस्टेबल सियाराम मय जाप्ता स्थायी गिरफ्तारी वारण्ट में वांछित आरोपी अकरम खान पुत्र मजीद निवासी दोंदरी सवाई माधोपुर को दोंदरी गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल सियाराम, कांस्टेबल रामभजन, कांस्टेबल कैलाश आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया