Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत की धमकी से डर जाएंगे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी?

राजस्थान में पिछले चार सालों में लगभग 8 भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट हुए हैं। इससे प्रदेश के करोड़ों युवाओं को निराशा हाथ लगी है। बहुचर्चित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर परीक्षा करवाने वाले राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा तक को गिरफ्तार किया गया है। इस गंभीर मामले में 5 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रदेश भर में छापामार कार्यवाही की।

 

ईडी के पास सबूत है कि बड़े पैमाने पर नकदी का लेनदेन हुआ है और इसमें सरकार में बैठे लोग भी शामिल हैं। ईडी की छापेमारी कार्यवाही पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाराजगी जताई है। गहलोत का कहना है कि राज्य सरकार की जांच एजेंसियां जब प्रभावी कार्यवाही कर रही है, तब ईडी को घुसने की क्या जरूरत है। जांच में लगे ईडी के अधिकारियों से सीएम गहलोत ने कहा कि वे कान खोल कर सुन लें, ऊपर के दबाव में कार्यवाही नहीं करें।

 

Will the Enforcement Directorate (ED) officials be scared of Rajasthan Chief Minister Gehlot's threat

 

गहलोत ने कहा कि सीबीआई इनकम टैक्स, ईडी की विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए। गहलोत के बयान से साफ जाहिर है कि वे ईडी की जांच पड़ताल से बेहद खफा हैं। पहला सवाल तो यह है कि जब उन्हें कोई डर नहीं है तो फिर ईडी की जांच से क्यों घबरा रहे हैं? दूसरा क्या सीएम की ऐसी धमकियों से ईडी के अधिकारी डर जाएंगे? जब सीएम गहलोत भी पेपर लीक के गुनाहगारों को सजा दिलाना चाहते हैं, तब ईडी की जांच पर एतराज क्यों किया जा रहा है? यदि ईडी की जांच में पेपर लीक के और गुनहगारों के चेहरे उजागर होते हैं तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

 

यह अच्छी बात है कि गहलोत के अधीन काम करने वाले एसओजी ने भर्ती आयोग के सदस्य तक को गिरफ्तार किया है। अब यदि सदस्य कटारा को संरक्षण देने वालों तक ईडी पहुंचती है तो इस पर एतराज क्यों? वैसे भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने खुद पेपर लीक की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रखी है। पायलट भी गहलोत सरकार की अब तक की जांच से संतुष्ट नहीं है। देखा जाए तो ईडी तो पायलट की मांग को ही पूरा कर रही है। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

 

The Management, staff and students cordially invites you to Inaugural of Ceremony AL Bayan Public School, Sawai Madhopur

 

The Management, staff and students cordially invites you to Inaugural of Ceremony AL Bayan Public School, Sawai Madhopur.

On Wednesday, 7 June 2023 at 9:00am

Presided by:-
Professor Mohammed Naeem Falahi (Renowned Educationist and Islamic Scholar)

Chief Guest:-
Janab Hafiz Abrar Ahmed ( RAS Officer (Retd.))

Guest of Honour:-
Janab Molvi Jamiluddin (Imam, City Jama Masjid (SWM))

Venue:- Behind Akashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

RSVP:-

Iram Nahid – Director (B.ed, MBA)

Saiful Islam – Founder

Sameer Akhtar – Managing Director (B.Pharm, PGDCR)

For more information

+91 734037505, 7014650130, 9414238061

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !