Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाटोदा थानाधिकारी एवं दलाल रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सवाई माधोपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए बाटोदा थाना के थानाधिकारी रामकेश मीणा को उसके दलाल कुंजीलाल मीणा के माध्यम से परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की सवाई माधोपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बजरी की ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाने देने की एवज में बाटोदा थानाधिकारी रामकेश मीणा 1500 रुपए प्रति ट्राॅली अथवा 20 हजार रूपये मासिक बन्धी के रूप में रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है।

 

Batoda police officer and broker caught red handed taking bribe

 

जिस पर एसीबी, भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी की सवाई माधोपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर ट्रैप कार्यवाही करते हुए एसीबी टीम ने मंगलवार सुबह 11 बजे दलाल कुंजीलाल मीणा पुत्र रामस्वरूप मीणा निवासी टीगरिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बाटोदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

 

जबकि रामकेश मीणा पुत्र रामभजन मीणा निवासी नो-बिस्वा, टोडाभीम, जिला करौली हाल उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना बाटोदा को सवाई माधोपुर कोर्ट में एविडेंस के लिए आया था। जिसे एसीबी टीम ने सवाई माधोपुर कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि एसीबी की भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सप्ताह में पुलिस विभाग में दूसरी कार्यवाही की है। एसीबी टीम ने इससे पहले मानटाउन थाने के एएसआई गिर्राज प्रसाद को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

 

The Management, staff and students cordially invites you to Inaugural of Ceremony AL Bayan Public School, Sawai Madhopur

 

The Management, staff and students cordially invites you to Inaugural of Ceremony AL Bayan Public School, Sawai Madhopur.

On Wednesday, 7 June 2023 at 9:00am

Presided by:-
Professor Mohammed Naeem Falahi (Renowned Educationist and Islamic Scholar)

Chief Guest:-
Janab Hafiz Abrar Ahmed ( RAS Officer (Retd.))

Guest of Honour:-
Janab Molvi Jamiluddin (Imam, City Jama Masjid (SWM))

Venue:- Behind Akashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

RSVP:-

Iram Nahid – Director (B.ed, MBA)

Saiful Islam – Founder

Sameer Akhtar – Managing Director (B.Pharm, PGDCR)

For more information

+91 734037505, 7014650130, 9414238061

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !