Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विद्या भारती ने नि: शुल्क चप्पल का किया वितरण

भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर द्वारा अपना हाथ, अपनों के साथ संकल्पना को लेकर झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले अभाव ग्रस्त एवं विद्या भारती द्वारा सेवा बस्ती में संचालित हनुमान दास संस्कार केन्द्र के बालक-बालिकाओं को ग्रीष्मकालीन मौसम में नि: शुल्क चप्पल वितरण किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष तिलकार्चन, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानटाउन, सवाई माधोपुर से किया गया।

 

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत जिला व्यवस्थापक कान सिंह सोलंकी की दिशा से मानटाउन संकुल में विद्या भारती द्वारा झुग्गी-झोंपड़ियों एवं सेवा बस्तियों में संचालित संस्कार केन्द्रों में अध्ययनरत बालकों को बढ़ती हुई जेठ की तपन में पैरों को सुरक्षित रखने हेतु चप्पलों का वितरण किया गया।

 

Vidya Bharti distributed free slippers in sawai madhopur

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता बद्रीलाल शर्मा ने झुग्गी-झोंपड़ियों व सेवा बस्ती के उपस्थित बालकों को संस्कार केन्द्रों पर संस्कार तथा शिक्षा ग्रहण करके समाज में अपनी पहचान बनाकर देश को गौरवान्वित करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान भारतीय शिक्षा समिति के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र आर्य, सह व्यवस्थापक गजेन्द्र पाल जादौन, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, अंकेक्षक घनश्याम शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, अभय कुमार गुप्ता, हरकेश मीना, सुनीता बसवाल, सचिव जगदीश शर्मा, महेन्द्र वर्मा, अवधेश शर्मा, गिर्राज गोयल, प्रधानाचार्य हंसराज वैष्णव, लक्ष्मीकांत गौतम, आचार्य विष्णु प्रजापत, भैरूलाल सैनी, केन्द्र चालक महेश शर्मा उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !