Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विधायक ने सुनी आमजन की समस्याएं | निस्तारण के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने रविवार को रणथंभौर रोड स्थित अपने निज आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान बिजली, पानी व सड़क सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण सहित नगर परिषद क्षेत्र से ज्ञापन देने के लिए आए लोगों का तांता लगा रहा।

Mla Danish Abrar public hearing listen problem people Instruction Solve

अबरार ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में परिवाद लेकर आए आमजन की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक संख्या में लोग पेयजल की समस्या लेकर आए। वहीं किसानों ने सर्दी के मौसम में बिजली निगम द्वारा रात को बिजली सप्लाई देने से रात के समय जंगली जानवरों के हमले व फसल की सिंचाई करने में होने वाली परेशानी से अवगत कराते हुए दिन में बिजली सप्लाई देने की मांग की। इसी प्रकार नगर परिषद क्षेत्र में सड़क निर्माण व प्रत्येक वार्ड में सफाई करवाने की मांग प्रमुख रही।

दो माह से नहीं मिला राशन का गेहूं:
दो माह से रसद सामग्री नहीं मिलने से परेशान खिलचीपुर के लोगों ने विधायक दानिश अबरार से मिलकर रसद वितरित करवाने की मांग। उन्होंने बताया कि गांव में राशन की दो दुकानें है, लेकिन राशन डीलर ने दो माह से गेहूूं वितरित नहीं किए हैं। वे जब भी दुकान पर जाते है तो राशन डीलर उन्हें रसद विभाग द्वारा गेहूूूं आवंटित नहीं करने की बात कहकर वापस लौटा देता है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अबरार ने संबंधित अधिकारी से वार्ता कर शीघ्र ही रसद सामग्री वितरित करवाने की बात कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !