Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कुंडेरा थाना पुलिस ने 5 हजार का इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

कुंडेरा थाना पुलिस ने 2 वर्ष से फरार वांछित व 5 हजार का इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी ठण्डीराम पुत्र आशाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व राजेन्द्र सिंह रावत एससी एसटी सैल सवाई माधोपुर हाल सीओ शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में अब्दुल रहमान सहायक उपनिरीक्षक थाना कुण्डेरा मय जाप्ता द्वारा 18 जून को थाना मलारना डूंगर में दर्ज मामले में दो वर्ष से फरार वांछित आरोपी ठण्डीराम पुत्र आशाराम निवासी बसोकलां को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे है।

 

Kundera police station arrested the accused with a reward of 5 thousand

 

जानकारी के अनुसार रसाली देवी पत्नी राजाराम निवासी बसोकलां ने 23 अक्टूबर 2021 को जनरल अस्पताल सवाई माधोपुर में पर्चा बयान किया कि 22 अक्टूबर 2021 को सांय लगभग 6-7 बजे की बात है की मैं तथा मेरा पति राजाराम तथा मेरा लड़का रामेत, बनवारी, तथा विजेन्द्र हमारे घर पर ही थे तो अचानक आशाराम, ठण्डीराम, राजू, लखन, रामसहाय, खिलाडी अपने हाथों में कुल्हाडी तथा लाठियां लेकर आये तथा आते ही मेरे सिर में आशाराम ने कुल्हाडी की चोट मारी तथा ठण्डीराम ने लाठी की बाये हाथ की कोहनी पर पकड़कर चोट मारी तथा फिर मेरा पति राजाराम व मेरा लड़का बनवारी बचाने के लिये भागा तो आशाराम, ठण्डीराम, राजू, लखन, खिलाड़ी तथा रामधन ने पकड़कर लाठी डण्डों व कुल्हाड़ी से मारपीट की तथा देवरानी राधा बीच बचाव करने के लिए आयी तो लखन व राजू ने उसके साथ भी मारपीट की तथा कपड़े फाड़कर बेअदब कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में अब्दुल रहमान सहायक उपनिरीक्षक आईसी थाना कुण्डेरा, हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल, विजय सिह हैड कांस्टेबल, हेमन्त कुमार कांस्टेबल एवं अजय कुमार कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

 

GMVSWM

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !