Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 23 जून के स्थान पर 10 जुलाई से होगा 

23 जून तक करवाएं जा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

 

राज्य सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया है। इन खेलों का शुभारम्भ अब 23 जून के स्थान पर 10 जुलाई, 2023 को होगा। वहीं खेलों में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि भी 23 जून तक बढ़ाई गई है।
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक के जिला समन्वयक चन्द्र शेखर जैमिनी ने बताया कि आवश्यक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में 26 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है। वहीं विद्यालय खुलने बाद करीब एक सप्ताह तक नए नामांकन होंगे।

 

Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Games will start from 10 July instead of 23 June in rajasthan

 

इन खेलों में 60 प्रतिशत तक सहभागिता स्कूली विद्यार्थियों की होती है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण तथ्य के साथ ही अन्य आवश्यक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए खेलों के आयोजन की तिथि में बदलाव किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए बड़े स्तर पर रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। राज्य सरकार एवं प्रतिभागी खेलों की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। लगभग 54.70 लाख प्रतिभागी इन खेलों में हिस्सा लने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। अब रजिस्ट्रेशन की अवधि 23 जून तक बढ़ाये जाने से प्रतिभागियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !