Thursday , 23 April 2026
Breaking News

खिरनी सीएचसी में एएनएम का पद रिक्त होने से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नहीं हो रहे टीकाकरण

खिरनी सीएचसी को क्रमोन्नत हुए लगभग दो साल हो गए लेकिन अभी तक यहां चिकित्सा सुविधाएं पीएचसी जैसी भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सीएचसी पर पिछले कई महिनों से एएनएम व एलएचवी का पद रिक्त चल रहा है। जिसके चलते गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को चिकित्सा सुविधाओं सहित सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

 

वहीं नगरपालिका सहित आसपास के क्षेत्र से आने वाली प्रसव पीड़ित महिलाओं को खिरनी सीएचसी आने पर अधिकतर बौंली या फिर सवाई माधोपुर रैफर कर दिया जाता है। रिक्त पदों पर कर्मचारी लगाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों सहित विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिक में अवगत करा दिया लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।

 

Vaccination is not being done at Anganwadi centers due to vacancy of ANM in Khirni CHC

 

जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। खिरनी सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है की सीएचसी पर एएनएम व एलएचवी का पद कई महिनों से रिक्त चल रहा है जिसके कारण किसी भी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण में कुछ समस्या हो रही है।

 

रिक्त पदों पर कर्मचारी लगाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने कहा कि सीएचसी के अर्न्तगत आने वाले खिरनी की सभी 8 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण करवाने के लिए सीएचसी के प्रभारी को टीम बनाकर टीकाकरण करवाने के लिए कह रखा है। यदि फिर भी ऐसा नहीं हो रहा है तो पुनः निर्देशित कर व्यवस्था का सुधारा जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !