Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के लिए कृषि आयुक्तालय जयपुर की ओर से आगामी वर्ष 2023-24 में कृषि शिक्षा में अध्ययनरत विद्यालय छात्राओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि तीन गुना वृद्वि करने से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में मिशन संख्या 12 के अन्तर्गत राजस्थान युवा कौशल एवं क्षमता संवर्धन मिशन के तहत कृषि विषय का अध्ययन करने वाली कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को 5 हजार रूपये के स्थान पर 15 हजार रूपए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कृषि में 12 हजार रूपए के स्थान पर 25 हजार एवं कृषि विषय में पीएचडी करने वाली छात्रों को 15 हजार के स्थान पर 40 हजार रूपए प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

 

राजस्थान का निवासी होना जरूरी:- कृषि अधिकारी एवं योजना प्रभारी राजाराम शर्मा ने बताया कि योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि कृषि विषय का अध्ययन करने वाली केवल राजस्थान की ऐसी छात्राएं जो राजकीय या राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त विद्यालयों महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को देय होगी। गत वर्ष अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुनः उसी कक्षा में प्रवेश लेने पर प्रोत्साहन राशि देय नहीं होगी। सत्र के मध्य में पढ़ाई छोड़ने वाली एवं श्रेणी सुधार वाली बालिकाओं को भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान देय नहीं होगा।

 

Incentive amount will be given to girl students studying in agricultural education

 

आवेदन करना होगा:- प्रोत्साहन राशि ई-मित्र के माध्यम से या छात्रा की एसएसओ आई.डी. के माध्यम राज किसान साथी पोर्टल पर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक आवेदन करना होगा। 30 सितम्बर के पश्चात ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कृषि विभाग में प्राप्त आवेदनों के पंजीकरण के पश्चात संबंधित संस्था प्रधान द्वारा आवेदनों की जांच कर ई-सर्टिफिकेट जारी करने उपरान्त ही प्रात्साहन राशि देय होगी। जिन विद्यालयों में यदि हाल में कृषि विषय की मान्यता मिली है तो राजकिसान पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। आगामी वर्ष में ऑनलाइन आवेदन के लिए गत वर्ष की अंकतालिका, राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण पत्र एवं वर्तमान में अध्ययनरत कक्षा व वर्ष का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन या विद्यालय पंजीकरण से संबंधित समस्या होने पर कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद, सवाई माधोपुर में योजना प्रभारी राजाराम शर्मा एवं मंजूर अहमद वरिष्ठ सहायक से सम्पर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !