Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पुलिया का कार्य अधूरा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही है परेशानी

खिरनी क्षेत्र के जोलंदा से दोबड़ा तक 28 करोड़ की लागत से 8 किलोमीटर लंबी सड़क व पुलिया का कार्य अधूरा रहने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महेश्वरा गांव के रतन लाल मीणा, श्याम लाल मीणा, कालूराम गुर्जर, शिवदयाल शर्मा, रामिकशन गुर्जर सहित कई लोगों ने बताया कि जोलंदा से दोबड़ा तक लगभग 8 किलोमीटर लम्बी सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही है।

 

जिसके अन्तर्गत जोलंदा और महेश्वरा गांव के बीच लगभग 4 पुलिया भी बनेगी जिसका कार्य कुछ दिनों पूर्व निर्माणाधीन था, लेकिन कई दिनों से पुलिया का कार्य बंद पड़ा हुआ है। सम्बंधित ठेकेदार द्वारा पुलिया के दोनों ओर पक्की दीवार करके छोड़ दिया। वहीं पुलिया बनाने के लिए उसमें थोड़ी मिट्टी भी डाल दी। अभी कुछ दिनों पूर्व बरसात आने से निर्माणाधीन पुलिया पर पानी भर गया। जिससे वहां कीचड़ हो गया।

 

Due to the incomplete work of the culvert, the villagers are facing problems in movement

 

कीचड़ हो जाने से दुपहिया वाहन चालकों व अन्य वाहन चालकों का निकलना दुश्वार हो रहा है। कई दुपहिया वाहन चालक कीचड़ से निकलते समय फिसलकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात आने से पूर्व पुलिया का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो जुलाई माह में स्कूलें खुलने के बाद महेश्वरा गांव में स्कूल की बसें भी नहीं आ सकेंगी।

 

जिसके कारण विद्यार्थी स्कूल भी नहीं जा पाएगें। साथ ही क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के कार्य के लिए खिरनी जोलंदा सहित अन्यत्र गांवों में आने जाने के लिए बहुत दिक्कत होगी। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से पुलिया का कार्य मानसून की बरसात आने से पूर्व पूर्ण करवाने की मांग की है। सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग भाड़ौती राजेश मीणा ने बरसात के कारण कार्य बंद होने तथा मौसम ठीक होते ही सड़क व पुलिया का कार्य जल्दी ही पूर्ण करवाने की बात कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !