Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गांधी के इस देश में हिंसा व नफरत का कोई स्थान नहीं है – विनोद जैन

शान्ति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ खण्डार व स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से उपखंड मुख्यालय खंडार में उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राउमावि खंडार में उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंडार विधायक अशोक बैरवा, अध्यक्षता शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर के जिला संयोजक विनोद जैन व विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी विकास अधिकारी, आदेश कुमार मीणा, जुगराज चौधरी, चतर सिंह राजावत खंडार तहसीलदार, सीडीपीओ खंडार आदि रहे। विधायक अशोक बैरवा ने विचार व्यक्त करते हुए देश में प्यार, प्रेम, साम्प्रदायिक, सद्भाव बनाने का सन्देश दिया। बैरवा ने कहा राजस्थान सरकार गांधीवादी सोच आगे बढ़ाने वाला व्यक्तित्व है जितने भी विकास की योजनाएं हैं सब में गांधीवाद झलकता है। गांधी जी के संदेश को हमें जन-जन तक पहुंचाना है।

 

Violence and hatred have no place in this country of Gandhi - Vinod Jain

 

वहीं अध्यक्षता कर रहे शान्ति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक विनोद जैन ने अपने वक्तव्य में नफरत हटाओ प्यार बढ़ाओ का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महात्मा गांधी का जीवन शांति एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाता है। हमारे इस गांधी के देश में नफरत हुआ हिंसा का कोई स्थान नहीं है। आज राजस्थान के गांधीवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा अनुसार शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर जिले के प्रत्येक उपखंड पर एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंचने का काम कर रहा है।

 

मुख्यमंत्री की गांधीवाद पर आधारित जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य यहां प्रशिक्षण ले रहे। सभी गांधी मित्र अपने स्तर पर कार्य करेंगे और बापू के इस देश के सजग प्रहरी बन नफरत में हिंसा को खत्म करेंगे। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गांधी जी के सन्देश को अपनाने की बात पर जोर दिया। कवि शिवचरण सदाबहार ने कविता गांधी में हिंदुस्तान समाया सुनकर गांधी दर्शन को आत्मसात् करने का संदेश दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !