Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विद्या भारती ने निः शुल्क चप्पल का किया वितरण

भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर द्वारा अपना हाथ, अपनों के साथ संकल्पना को लेकर झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले अभावग्रस्त एवं विद्या भारती द्वारा सवाई माधोपुर नगर की सेवा बस्ती में संचालित बालाजी संस्कार केन्द्र, बलदेव संस्कार केन्द्र एवं अम्बेडकर संस्कार केन्द्र के बालक-बालिकाओं को निःशुल्क चप्पल वितरण किया जा रहा है।

 

जिसका शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष तिलकार्चन, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कैलाशनाथ द्विवेदी आदर्श विद्या मंदिर, ठठेरा कुण्ड, शहर, सवाई माधोपुर में किया गया। जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत जिला व्यवस्थापक कानसिंह सोलंकी की प्रेरणा से मानटाउन संकुल में विद्या भारती द्वारा झुग्गी-झोंपड़ियों एवं सेवा बस्तियों में संचालित संस्कार केन्द्रों में अध्ययनरत बालकों के पैरों को सुरक्षित रखने हेतु चप्पलों का वितरण किया गया।

 

Vidya Bharti distributed free slippers in sawai madhopur

 

मुख्य वक्ता महीपाल प्रान्तीय सेवा प्रमुख ने बताया कि झुग्गी-झोंपड़ियों व सेवा बस्ती के उपस्थित बालकों को संस्कार केन्द्रों पर संस्कार तथा शिक्षा ग्रहण करके समाज में अपनी पहचान बनाकर देश को गौरवान्वित करने हेतु प्रेरित किया।

 

इस दौरान भारतीय शिक्षा समिति के जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, मानटाउन विद्यालय की व्यवस्थापिका लीना गुप्ता, प्रधानाचार्य हरेकृष्ण शर्मा, दामोदर प्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्या सुमन श्रीमाल, आचार्य लटूरलाल मीना, दामोदर प्रसाद शर्मा, महेश कुमार सैन, चन्दन सैन, राजेश सैनी, सत्यनारायण काछी संस्कार केन्द्र चालक विजय कासौटिया, उषा शर्मा, दीपिका सैनी, महेष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !