Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

विवेकानन्द संस्कार स्कूल का पूर्व छात्र पहले ही प्रयास में बना आईएफएस अधिकारी, अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित

हाल ही में गत 1 जुलाई को यूपीएससी के द्वारा आयोजित आईएफएस 2022 की परीक्षा में चयनित हुए कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट जारी हुई। इस सूची में गंगापुर सिटी सालौदा निवासी और श्रीनिवास मिल स्थित विवेकानन्द संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्र रविकान्त मीना पुत्र हरिप्रसाद मीना का आईएफएस अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। रविकान्त ने 121वीं आल इंडिया रैंक हासिल की है। सूची में नाम आते ही रविकान्त के गाँव, घर और विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया। आज विद्यालय में रविकान्त मीना की इस उपलब्धि पर अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिन्हा ने रविकान्त का माला पहनाकर सम्मान किया और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। रविकान्त मीना के पिता हरिप्रसाद मीना एक सरकारी शारीरिक शिक्षक हैं और बीकानेर में कार्यरत है। वहीं मां बर्फी देवी मीना गृहणी है। रविकान्त ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई विवेकानन्द संस्कार स्कूल से पूरी की है। उसने विद्यालय में अध्ययनरत रहते समय ही अपना मन बना लिया था कि उसे एक बड़ा अधिकारी बनना है। विद्यालय के बेअन्त सिंह चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म डाले थे।

 

Alumnus of Vivekananda Sanskar School became IFS officer in first attempt

 

जिसमें से 5 लाख 73 हज़ार के करीब कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी। इनमें से मैन्स एग्जाम के लिए केवल 1500 कैंडिडेट्स चुने गए। और फिर 150 कैंडिडेट्स की अंतिम सूची तैयार की गई। इस तरह यह एक भारत की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाती है। हर किसी का सपना रहता है कि वो एक आईएएस लेवल का अधिकारी बने। रविकान्त ने उन लाखों कैंडिडेट्स के बीच में से 121वीं रैंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपने मां-बाप, शहर, गाँव और विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया है।

 

सबसे युवा आईएफएस अधिकारी:- 

 

चौधरी ने बताया कि रविकान्त इस परीक्षा में सफल होने वाला सबसे युवा कैंडिडेट है। महज 22 की उम्र में पहले ही प्रयास में उसने यह सफलता हासिल की है। और इतना ही नहीं, रविकान्त ने इंटरव्यू में भी सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए है। जो इस वर्ष के इंटरव्यू का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। अभिनन्दन समारोह के इस मौके पर विद्यालय के देवेश माथुर, मंजीत सिंह नरूका, प्रदीप सक्सेना, दीपक पाराशर, मोहम्मद आरिफ, सपन सेन गुप्ता, लेखराज पाल, प्रकाश सैन, भूपेन्द्र शर्मा, सतीश, संदीप, गजानन्द सहित कई स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !