रणथंभौर जंगल सफारी व्हीकल ओनर्स यूनियन के उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन खान के जन्मदिन के अवसर पर संस्था पथिक लोक सेवा समिति की मुहिम “एक व्यक्ति एक पौधा” अभियान के तहत 50 छायादार व फूलदार पौधा का वितरण किया गया। इस मौके पर एसबीआई बैंक कर्मी स्टाफ, व्हीकल ओनर यूनियन नेचर गाइड यूनियन व पथिक लोक सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पौधे वितरित करते वक्त सभी साथियों से पौधे लगाने और वह उन्हें बचाने का संकल्प भी लिया गया। भविष्य में और साथी का जन्मदिन या शादी की सालगिरह जैसे प्रोग्राम पर प्रकृति हित में ऐसे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया