Thursday , 23 April 2026
Breaking News

इग्नू की जूलाई 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के जूलाई 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राजकीय पीजी महाविद्यालय सवाई माधोपुर के प्रोफेसर एवं इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. हरिचरण मीना ने बताया की इग्नू की स्नातक डिग्री, पीजी डिग्री एवं पुस्तकालय विज्ञान में सर्टिफिकेट कोर्स सीएलआईएस सहित विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा में जूलाई 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

 

जिसमें महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी सहित सभी प्रकार के विद्यार्थी अपना प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ विभिन्न प्रकार के रोजगार उन्मुख सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा पीजी डिप्लोमा इत्यादि पाठ्यक्रमों में इग्नू से प्रवेश ले सकते हैं। भारत सरकार द्वारा एक साथ दो डिग्री करने को मान्यता दे दी गई है जिसमें विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ दूसरी डिग्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा कर सकते हैं। एसटी, एससी श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए स्नातक कला पाठ्यक्रम नि: शुल्क प्रवेश की सुविधा इग्नू द्वारा दी गई है।

 

IGNOU's admission process for July 2023 session begins

 

विद्यार्थी अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in विजिट कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध है। प्रो. मीना ने बताया है कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने बालिका दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रही बालिकाओं व महिलाओं की पूरी फीस के पुनर्भरण की घोषणा की है।

 

राजस्थान की समस्त बालिकाएं व महिलाएं इग्नू के स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर इस योजना का लाभ उठा सकती है। राजस्थान के दूरदराज गांव में जो महिलाएं आर्थिक समस्या कारण अपनी शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह गई है उन्हें इस योजना के अंतर्गत इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने सपने को सच करने का सुनहरा अवसर है। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जूलाई 2023 है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !