Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वनकर्मियों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला व राजकार्य में बाधा के 8 आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने वनकर्मियों पर जानलेवा हमला कर मारपीट व राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में 8 लोगों को पकड़ा है।
एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में वांछित आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी हेतु हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एंव अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी अमरेश सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर वांछित आरोपियों की गिरफतारी व धरपकड़ हेतु जैतपुर, छाण एवं संभावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश शुरू की गई।

 

Arrested 8 accused of assault, murderous attack and obstruction in government work with forest workers

 

6 जुलाई को जैतपुर जंगल से सैफ खान पुत्र बाबू खान, अनस खान पुत्र रकीब खान, नसीब खान पुत्र जाउद्दीन खान, नियाज अली पुत्र खलील खान, नकीम खान पुत्र मोहम्मद शरीफ खान, आदिल खान पुत्र खलील, फिरोज खान उर्फ काला पुत्र मुखतियार खान एवं इम्तियाज खान पुत्र खलील खान निवासियान जैतपुर थाना खण्ड़ार को गिरफ्तार कर 10 योम पीसी रिमाण्ड हेतु न्यायालय मे पेश किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 5 जुलाई को योगेश कुमार शर्मा सहायक वनपाल रणथम्भौर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर मय अपने स्टाफ कुंजीलाल एवं लोकेन्द्र एसटीपीएफ, रमेश चन्द, धर्मेन्द्र, दौलतराम, राजसिंह, पवन शर्मा होमगार्ड मय चालक जगदीश सिंह मय राजकीय वाहन बोलेरो केम्पर आरजे 25 जीए 3571 से गश्त हेतु बोदल पहुंचा जहां से वन रक्षक लोकेश चौधरी को हमरा लिया गया। गश्त करते हुए मायापुर डुंगरी मानसरोवर वन क्षेत्र पहुंचे। वन क्षेत्र में दो मोटर साईकिलें खड़ी मिली। तभी 20-25 युवक मैन रोड़ से हमारे पास आये। हमारे साथ लाठी डण्डो व पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मेरे व स्टाफ के चोटे आई जिनको सवाई माधोपुर राजकीय अस्पताल मे ईलाज करवाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !