कोतवाली थाना पुलिस ने दुकान से चोरी करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं राजवीर सिंह चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं दीपक गर्ग वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान गत 7 जुलाई को वंश जेटवानी पुत्र हरीशचन्द सिन्धी निवासी प्लेट फार्म नं. 4 के सामने रेल्वे कॉलोनी ने सुचना दी कि दुकान से नाश्ता करने ऊपर के मकान पर चला गया था उसी समय दो व्यक्ति मेरी गोदाम से दो बड़े कार्टून गोल्ड फ्लेक सिगरेट के चोरी करके मोटरसाइकिल पर ले जाने लगे।

पता चलते ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों रामेश्वर पुत्र रामलाल मीना तथा जगदीश पुत्र रामलाल मीना निवासीयान जुवाड़ थाना रवांजना डूंगर को गिरफ्तार कर एक बोरा जिसमे दो कार्टुन गोल्ड फ्लैक सिगरेट के जप्त किये। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सियाराम हैड कांस्टेबल, रामभजन कांस्टेबल, दयाराम कांस्टेबल आदि शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया