Thursday , 10 April 2025

भाजपा की दो दिवसीय विजय संकल्प बैठक हुई संपन्न

विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा – सीपी जोशी

 

जिला मुख्यालय पर रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल नाहरगढ़ में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की दो दिवसीय विजय संकल्प बैठक सोमवार को संपन्न हुई। दो दिन चली इस बैठक के आठ सत्रों में मुख्य रूप से कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार सहित तुष्टिकरण, राजनैतिक वंशवाद, पेपर लीक प्रकरण और किसान कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी जैसे मुद्दे मुख्य रहे।

 

बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को विजय संकल्प बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में तीन सत्र आयोजित हुए, जबकि दो दिन में कुल आठ सत्रों में विभिन्न विषयों पर कार्ययोजना और रोडमैप तैयार किया गया। कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने महासंघर्ष का संकल्प लिया है। सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के वंशवाद, तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

 

BJP's two-day victory resolution meeting concluded in sawai madhopur

 

विजय संकल्प बैठक में कांग्रेस की लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की विकासवादी सरकार लाने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया है। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में गहलोत सरकार की अधूरी बजट घोषणा, जनघोषणा पत्र के दावों में वादाखिलाफी, जंगलराज, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से आरपीएसी की गिरती साख जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।

 

रणथम्भौर में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प चिंतन बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश संगठन (महामंत्री) चंद्रशेखर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन मेघवाल, राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Udei mode police sawai madhopur news 09 April 25

धो*खाधड़ी के मामले में एक को धरा

धो*खाधड़ी के मामले में एक को धरा       सवाई माधोपुर: उदेई मोड थाना …

Bhamashahs take a big step towards the rejuvenation of government schools in sawai madhopur

भामाशाहों का राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी की प्रेरणा से जिले में संचालित अभिनव कार्यक्रम भविष्य …

Youth Police Sawai Madhopur news 09 April 25

भैरू दरवाजे पर श*व मिलने से फैली सन*सनी

भैरू दरवाजे पर श*व मिलने से फैली सन*सनी     सवाई माधोपुर: भैरू दरवाजे पर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 09 April 25

लाखों रुपयों की सायबर ठ*गी के आरोपी को दबोचा

लाखों रुपयों की सायबर ठ*गी के आरोपी को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना …

IGNOU June 2025 exam application till 20 April Sawai Madhopur News

इग्नू जून 2025 के परीक्षा आवेदन 20 अप्रैल तक

सवाई माधोपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के टर्म एण्ड एक्जाम जून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !