Thursday , 23 April 2026
Breaking News

दलित अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सवाई माधोपुर जिला कमेटी द्वारा आज सोमवार को दलित अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सवाई माधोपुर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में एआईएसएफ जिला कौंसिल सदस्य अनिल गुणसारिया ने बताया कि सवाई माधोपुर के बम्बोरी गांव में दलित अनुसूचित जाति वर्ग के परिवार के घर में घुसकर असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर जानलेवा हमला किया।

 

Memorandum submitted for the demand to stop the atrocities on Dalit Scheduled Castes

 

जिसमें प्रशासन ने उसी दलित परिवार को झुठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाल दिया। इसी प्रकार जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जेएनवीयू जोधपुर में विश्वविद्यालय परिसर में अनुसूचित जाति वर्ग की नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

 

छात्रनेता अनिल गुणसारिया ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं से अनुसूचित जाति वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे में राज्य सरकार को अपराधियों पर कठोर कार्यवाही कर कठोर सजा देकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना चाहिए। जिससे अनुसूचित जाति वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस न करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !