Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस में “नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान की दी जानकारी

जीपी वर्मा हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस सरकार की विफलता, महिला अत्याचार, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार एवं जंगलराज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल कांग्रेस सरकार के काले कारनामों को जनता के बीच उजागर करने के लिए नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत की। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के “नहीं सहेगा राजस्थान अभियान” को लेकर जिला सवाई माधोपुर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह जौनापुरिया और जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने मीडिया को अभियान की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष जौनापुरिया ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में सरकार ने सिर्फ होटलों में रहकर जनता को पागल बनाया है, भ्रष्टता की सीमा पार कर चुकी कांग्रेस सरकार अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए दिनों दिन थोथी घोषणाएं कर रही है जिनका जमीनी स्तर पर कोई क्रियान्वन नहीं है।

 

जौनापुरिया ने कहा इस सरकार के राज में ना महिलाएं सुरक्षित है ना बालिकाएं हर रोज राजस्थान में रेप की घटनाएं होती है जिससे राजस्थान में जंगलराज बना हुआ है। जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार युवा विरोधी, किसान विरोधी, महिला उत्पीडन और भ्रष्टता अपनाने वाली नकारा सरकार साबित हुई है। जनता ने जो भरोसा कर के इनको राज सौंपा है उस पर ये 10 प्रतिशत भी काम नहीं कर पाए, इन्होंने राजस्थान में हिंदुओं पर अत्याचार किया और जनता को झूठी घोषणाओं में फंसाकर पागल बनाया है।

 

Information about Nahi Sahega Rajasthan campaign given in BJP's press conference

 

जिलाध्यक्ष दीक्षित ने जिले के विधायकों पर भी अवैध बजरी खनन का आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि स्थानीय सत्ताधारी लोग अपने पावर का नाजायज फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन जनता अब समझ चुकी है आने वाले चुनावों में कांग्रेस को जनता जड़ से खत्म कर देगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ विधानसभा में भेजेगी। प्रेस कांफ्रेंस के पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष जौनापुरिया और जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने पूर्व रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी जीपी वर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

 

नवनियुक्त सदस्य जीपी वर्मा ने उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और पार्टी की विचारधारा में शामिल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, वीरेंद्र सिंह भाया, राजवीर सिंह, हरिओम गर्ग, खंडार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, कमल सिंह मीणा, मीरा सैनी, हरिप्रसाद गुप्ता, अल्का शर्मा, दीनदयाल अग्रवाल, कमलेश जैलिया, महेन्द्र दीक्षित, आकाश भारद्वाज, मुरली गौतम, लाखन मीणा, प्रीतम चौधरी, कपिल जैन, पंकज जैन, तनवीर अहमद, विजय मीणा, मनोज बैरवा, मंजीत सिंह, नीलकमल जैन, रामपाल बालोत, मुकेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !