Saturday , 6 June 2026
Breaking News

प्रदेश के 194 राजकीय विद्यालय होंगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपांतरित

प्रदेश के 194 राजकीय विद्यालय अब महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपान्तरित होंगे। इनमें प्राथमिक स्तर के 46, उच्च प्राथमिक स्तर के 90 तथा उच्च माध्यमिक स्तर के 58 विद्यालय शामिल हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें अलवर के 9, भरतपुर के 8, बीकानेर के 17, चित्तौड़गढ़, चूरू के 3-3, दौसा के 7, जोधपुर, धौलपुर के 5-5, डूंगरपुर के 2, हनुमानगढ़ के 8, जयपुर के 45, झुंझुनूं के 17, करौली के 8, कोटा के 15, टोंक के 2, नागौर के 7, सवाई माधोपुर के 4, सीकर के 16, उदयपुर के 11 तथा श्रीगंगानगर के 2 विद्यालय रूपान्तरित किए जाएंगे।

 

194 state schools of Rajasthan will be converted into Mahatma Gandhi English medium school

 

महात्मा गांधी विद्यालयों में लगेंगे प्ले एलीमेंट्स:- प्रदेश के 966 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) में प्री-स्कूल एजुकेशन के लिए चरणबद्ध रूप से प्ले एलीमेंट्स लगाए जाएंगे। इसके लिए श्री गहलोत ने 7.83 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें प्रति विद्यालय चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर के 3-3 सैट तथा आउटडोर प्ले मैटेरियल का एक-एक सैट लगाए जाएंगे। इनमें प्लास्टिक टॉप तथा आयरन बेस वाली कुर्सी-टेबल, स्लाइड, सी-सॉ, रॉकर आदि स्थापित किए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !