चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बजरंग लाल पुत्र सांवरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में वांछित अपराधियान की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत ग्रामीण अनिल डोरिया के निकटतम सुपरविजन में गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर ग्राम अभयपुरा से प्लास्टिक की जरिकेन में अवैध हथकड़ शराब बेचते हुए आरोपी बजरंग लाल पुत्र सांवरिया निवासी अभयपुरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब को जप्त किया गया।
पुलिस ने थाने पर एक्साईज एक्ट में मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में छोटे लाल हेड कांस्टेबल, शिवदान सिंह कांस्टेबल एवं नरेन्द्र सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया