मित्रपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विकास
कुमार पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी श्रीकिशन ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवार्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद एवं वृताधिकारी वृत बौंली मीना मीणा के निकटतम सुपरविजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान मय जाप्ता ने सघन तलाशी के दौरान गत बुधवार को मित्रपुरा से पॉक्सो एक्ट में आरोपी विकास कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी खिरखिडी बौंली को नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार में किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी श्रीकिशन सुरेन्द्र सिंह कांस्टेबल, ओमप्रकाश कांस्टेबल एवं रामकुंवार कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया