Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जैन मुनि की हत्या के विरोध में जन आक्रोश, सर्व समाज ने शांतिपूर्ण रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन 

कर्नाटक के बेलगाम चिकौड़ी में 5 जुलाई को दिगंबर जैनाचार्य कामकुमार नंदी मुनि की वीभत्स हत्या से जैन समाज में भारी जनाक्रोष व्याप्त है। इसके विरोध एवं अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को सकल दिगंबर श्वेतांबर जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं सर्व समाज के प्रबुद्धजनों के संयोजन में शहर कोतवाली समीप स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए खंडार तिराहा स्थित रायजी की नसियां तक एवं बजरिया के सिटी सेंटर से मुख्य बाजार गौरव पथ होते हुए कलक्ट्रेट तक जन आक्रोश शांतिपूर्ण रैली निकाली गई।

 

सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि रैली के बाद सर्व समाज की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कर्नाटक व राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रोष का इजहार किया। साथ ही मुनि के हत्यारों को फास्ट ट्रेक में सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा दिलाने, जैन संतों के पैदल विहार में सुरक्षा उपलब्ध कराने, प्रत्येक राज्य में जैन श्रमण संस्कृति आयोग गठन करने, जैन समाज सहित सर्व समाज के वे संत जो आजीवन पैदल विहार करते हैं उनके रात्रि विश्राम हेतु प्रत्येक 20 किलोमीटर पर सामुदायिक आश्रय स्थल बनाए जाने, देशभर के जैन तीर्थों व मंदिरों में धर्मशालाओं के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय जैन कल्याण आयोग गठन करने के साथ ही इस प्रकार की नृशंस घटनाओं की रोकथाम की मांग की गई।

 

Public outrage against the murder of Jain moni in sawai madhopur

 

इस मौके पर इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष रमेश चंद कासलीवाल, महामंत्री योगेंद्र पापड़ीवाल, वैश्य महासभाध्यक्ष अनिल जैन एडवोकेट, सुरेश जैन कुस्तला वाले, विनोद जैन, बैंकर्स फोरम अध्यक्ष मोहन लाल कासलीवाल, श्रीमाल जैन जागृति संस्था मंत्री हरसीलाल जैन, जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष डॉ.नगेंद्र शर्मा, अग्रवाल समाज मानटाउन अध्यक्ष राजेश गोयल चक्की वाले, करणी सेना महासभाध्यक्ष रविंद्र सिंह, साहू समाज मंत्री शंकरलाल, डॉ.भरत लाल मथुरिया, नरेश बज, अशोक गर्ग, भवानी सिंह मीणा, नरेश सिंधी, सुशील छाबड़ा, पूर्व विधायक मोतीलाल मीणा, आशा मीणा, अलका शर्मा, सकल दिगंबर जैन समाज महिला मंडल अध्यक्ष अंजू पहाड़िया आदि सर्व समाज के लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !