Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मौसम विभाग की चेतावनी, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़, कोटा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही सिरोही और राजसमंद में अति बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, चूरू, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डुंगरपुर और बांसवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है।

 

तूफानी बारिश ने शहर को किया बेहाल, 3 फीट तक भरा पानी 

वहीं जोधपुर की बात करें तो दिनभर भयंकर उमस के बाद आखिरकार रविवार रात को शहर और आसपास के ग्रामीण हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। बादलों की गर्जना, बिजली की चकाचौंध के साथ एक घंटे तक एकरस पानी बरसा। रात 11.30 बजे तक शहर में 66.8 मिमी बरसात दर्ज की गई। वहीं बीजेएस स्थित न्यू रूपनगर क्षेत्र में घरों में बरसात का पानी घुसने से नगर निगम की ओर से पम्प लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया। तेज बारिश से सड़कों पर जबरदस्त बाळा आ गया। कई जगह एक फीट तक पानी का रेला चलने लगा। रात को घर लौट रहे कई लोग बारिश में फंस गए।

 

Heavy rain alert issued in 7 districts rajasthan

 

आने वाले 24 घंटे हैं बेहद खतरनाक, यहां होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक बारिश का मौसम बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बरसात के भी आसार है। सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। भोर में 89 फीसदी आद्रता से सुबह से भी भयंकर उमस व्याप्त हो गई। ऊपर से आसमां साफ होने से निकली धूप ने उमस को और अधिक बढ़ा दिया, दोपहर तक हालात खराब हो गए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !