खंडार थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी सुरेश उर्फ बल्फा पुत्र प्रभुलाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी अमरेश सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान एवं चैकिंग अवैध कार्य के मुखबीर खास की सूचना पर कस्बा छाण से एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध देशी सादा शराब अपने कब्जे में रख परिवहन करने से आरोपी सुरेश उर्फ बल्फा पुत्र प्रभुलाल निवासी छाण थाना खण्डार के कब्जे से 56 पव्वे देशी सादा मंदिरा के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर एक्साईज एक्ट में मामला दर्ज किया गया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी अमरेश सिंह, बलवीर सिंह हैड कांस्टेबल, अमर चन्द हैड कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल, मुकेश कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया