Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवाड़ में उमड़े भोले के भक्त

घुश्मेश्वर महादेव की सजाई फूल बंगला झांकी

 

घुश्मेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में श्रावण के तीसरे सोमवार को भक्ति एवं श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ पड़ा। बादल छाए रहने व उमस रहने के बाद भी श्रद्धालुओं का सुबह से उमड़ने का सिलसिला जारी हो गया। हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालुओं ने घुश्मेश्वर भोले बाबा के दर्शन कर मनोतिया मांगकर देव गिरी पर्वत पर बने गार्डन में घूम फिर कर आनंद उठाया।

 

घुश्मेश्वर मंदिर में भोले बाबा की फूल बंगला झांकी सजाई गई पुजारी शशि पाराशर ने बताया कि श्रावण के तीसरे सोमवार को बाबा के गर्भ ग्रह सहित सभी मंदिरों में स्थापित शिवलिंग मूर्तियों को मन मोहने वाली फूल बंगला झांकी सजाई गई जिसे श्रद्धालु देख कर खुश होते एवं दर्शन करते नजर आए। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को दूरदराज से आने वाले महिलाएं पुरुष श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु पैदल चलकर कस्बे की सीमा पर पहुंचकर भोले बाबा के जयकारों एवं मांगलिक गीत भजन गाते हुए झुंडो में मंदिर परिसर में पहुंचे।

 

Devotees of Bhole gathered in Shivar on the third Monday of Sawan

 

जिससे मंदिर परिसर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं व पुरुष के राजस्थानी वेशभूषा में सज धज कर आने से परिसर रंगबिरंगी रोशनी से भरा नजर आया। वहीं मंदिर परिसर दिनभर भक्तों के जयकारों हर हर महादेव बम बम भोले महामृत्युंजय पूजा पाठ ओम नमः शिवाय मंत्र उच्चारण के साथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर भक्तों जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक रुद्राभिषेक बेलपत्र चंदन भांग धतूरा प्रसाद दक्षिणा चढ़ाकर पूजा-पाठ अर्चना करते नजर आए।

 

व्यवस्थापक राम राय चौधरी ने बताया कि श्रद्धालु प्रदर्शन अर्चना कर देवगिरी पर्वत पर बने घुश्मेश्वर गार्डन में सुबह से पहुंचकर बाता 12 ज्योतिर्लिंगों, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, अमरनाथ गुफा, कृष्ण लीलाएं, मां दुर्गा के दर्शन कर आनंद उठाते नजर आए। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा, लोकेंद्र सिंह बेनी, माधव शर्मा, लल्लू लाल महावर, किशन पाटोदिया, राम राय चौधरी, सत्यनारायण मिश्रा, प्रमोद शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने आने वाले गणमान्य व्यक्तियों का माला साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !