Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अधिकारी सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लें – लोढ़ा

अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने कहा कि जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को अधिकारी गंभीरता से लेते हुये दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निस्तारण कर परिवादियों को लाभान्वित करावें। उन्होंने समिति में दर्ज प्रकरण में सुनवाई करते हुए सत्यनारायण के प्रकरण में तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

cases recorded officer vigilance committee seriously Additional district collector

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग व सतर्कता समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बैठक में आने से पूर्व समिति में दर्ज प्रकरणों के बारे में पूर्ण जानकारी साथ रखे। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं उपखंड अधिकारियों को हिदायत दी कि वे आमजन की प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अविलम्ब और प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करें तथा उनके निस्तारण संबंधी की गयी कार्यवाही सूचना को शीघ्रता से भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
बैठक में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अविलम्ब अपेक्षित कार्यवाही करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, तहसीलदारों एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्रता से समाधान करवाने के मौके पर निर्देश दिये।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास, उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकान्त कटारा, यूआईटी सचिव ताराचन्द मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा, तहसीलदार सवाई माधोपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !