उपजिला कलेक्टर बौंली द्वारा अग्नि पीड़ित की रिपोर्ट प्राप्त होने पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग द्वारा अग्नि पीड़ित को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने बताया कि अग्नि पीड़ित किशनलाल पुत्र जुगल्या रेबारी निवासी ग्राम मझेवला को आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग द्वारा 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया