Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वजीरपुर थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रेमसिंह उर्फ प्रेमराज को किया गिरफ्तार

वजीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी प्रेमसिंह उर्फ प्रेमराज को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि वजीरपुर थाने के वांछित आरोपी प्रेमसिंह उर्फ प्रेमराज पुत्र लखन लाल निवासी मीना बडौदा वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप के खिलाफ स्थाई वारंट जारी है, जिस पर  10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

 

Wazirpur police station arrested accused Premsingh with a reward of Rs 10,000 in sawai madhopur

 

घटना का विवरण:

उल्लेखनीय है की पुलिस थाना वजीरपुर पर दिनांक 18 जुलाई 2019 को वजीरपुर थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने एक रिपोर्ट तहरीरी दिनांक 15 जुलाई 19 की घटना को लेकर दर्ज करवाई थी। जिसमें दिनांक 15 जुलाई 2019 को थाने के सामने दो मोटर साइकिलों में आपस में एक्सीडेन्ट हो गया था।

 

 

जिसमें आरोपी प्रेमराज पुत्र लखन मीणा निवासी मीणा बड़ोदा, नेहरू पुत्र लोहड़े मीणा निवासी मीणा बड़ोदा, दरबसिंह पुत्र लोहड़े मीणा निवासी मीणा बड़ोदा, बबलेश पुत्र लोहड़े मीणा निवासी मीणा बड़ोदा, अवधेश मीणा निवासी मीणा बड़ोदा, पूरण मीणा निवासी मीणा बड़ोदा, सुनील पुत्र अमरसिंह मीणा निवासी गस्तीपुरा व वीरेन्द्रसिंह निवासी गस्तीपुरा के साथ करीब 50-60 उपद्रवियों द्वारा रोड़ को 4 बजे से रात्री 2 बजे तक जाम किया गया था। पुलिस जाप्ता पर पथराव किया गया तथा आगजनी की गई। राजकार्य में बाधा पहुंचाई तथा मारपीट की जिससे पुलिस जाप्ता के चोटे आई थी। जिनके विरुद्ध आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षबर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद व पुलिस उप अधीक्षक गंगापुर सिटी बाबूलाल विश्नोई के नेतृत्व में थाने की टीम थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा व मानवेन्द्र कांस्टेबल, तेजवीर कांस्टेबल, समय सिंह कांस्टेबल, नरेश कांस्टेबल एवं अनिल कांस्टेबल की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपी प्रेमसिंह उर्फ प्रेमराज पुत्र लखन लाल निवासी मीना बडौदा वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को गत बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल :- 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा, मानवेन्द्र सिंह कांस्टेबल, समय सिंह कांस्टेबल, तेजवीर सिंह कांस्टेबल, नरेश कांस्टेबल एवं अनिल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !