पाषर्द अल्का शर्मा एवं टिम्मा जैन ने मकर संक्रान्ति के पर्व पर मुस्कान विशेष विद्यालय पहुंच कर दिव्यांग बालक बालिकाओं को गुड एवं तिल के लडडू बांटे और दिव्यांग बालक बालिकाओं के साथ पतंग उड़ाकर पेंच भी लड़ाये।

बच्चों ने जमकर पंतग बाजी की और उनके चेहरो पर अलग की मुस्कान झलक उठी। इस दौरान संस्था के स्पेशल एजूकैटरो ने भी बालको का सहयोग दिया। दोनेा पाषर्दो की ओर से दिव्यांंग बालको को दो कम्बल भी भेंट किये गये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया