Saturday , 6 June 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन में मिलीभगत के चलते एक एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध बजरी परिवहन की शिकायतों के बाद जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने मलारना डूंगर थाने पर तैनात एक एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी अगरवाला ने बताया कि मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी परिवहन की शिकायत मिल रही थी। जिस पर कांस्टेबल विमल कुमार गुर्जर, शिव हरिसिंह और जयकिशन भादू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अवैध बजरी के निष्कासन की एवज में मिलीभगत और संलिप्तता के संबंध में जांच प्रस्तावित है।

 

Three policemen including one ASI suspended due to complicity in illegal gravel transport

 

निलम्बन के दौरान तीनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन सवाई माधोपुर रहेगा। इससे पूर्व गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक ने मलारना डूंगर थाने के एएसआई व कार्यवाहक थाना प्रभारी रूपसिंह बैरवा को भी बजरी माफियाओं से मिलीभगत के संबंध में सस्पेंड किया था। जानकारी के अनुसार मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में गत दिनों माइनिंग विभाग की ओर से बरियारा रोड़ से अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन डम्पर जब्त किए गए थे। इस दौरान पुलिस का सहयोग नहीं मिलने पर बजरी माफिया एक डम्पर को लेकर बच निकलने में कामयाब हो गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !