अवैध हथकड़ शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

जिले की मित्रपुरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगदीश प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक मय जाप्ता के द्वारा 30 जुलाई को गश्त के दौरान ग्राम नानतोड़ी में अवैध रूप से हथकड़ शराब ले जाते हुए आरोपी रामकेश उर्फ एमपी पुत्र प्रभू मीना निवासी नानतोडी थाना मित्रपुरा को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध 20 लीटर हथकड़ शराब जब्त की। जिस पर राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 में मामला दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया