Thursday , 23 July 2026
Breaking News

336 आरएएस अफसरों के हुए तबादले, सवाई माधोपुर जिले में एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार का हुआ तबादला

गहलोत सरकार ने प्रदेश के 336 आरएएस अफसरों को इधर-उधर किया है। सवाई माधोपुर जिले में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। तबादला सूची में मुरलीधर प्रतिहार एडीएम करौली से सीईओ जिला परिषद सवाई माधोपुर, जितेंद्र नरूका जिला रसद अधिकारी अलवर को एडीएम सवाई माधोपुर के पद पर लगाया गया है। वहीं सवाई माधोपुर एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी को एडीएम टोंक के पद पर लगाया गया है।

 

अनिल कुमार चौधरी एसडीएम जयपुर उत्तर को एसडीएम सवाई माधोपुर के पद पर लगाया गया है। उधर सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा को एसडीएम टोंक के पद पर लगाया गया है। इसी प्रकार हरीराम मीणा राजस्व अपील अधिकारी सवाई माधोपुर से एडीएम गंगापुर सिटी, विश्वामित्र मीणा नगर परिषद आयुक्त दौसा को एसडीएम वजीरपुर, जयंत कुमार एसडीएम सांभर को एसडीएम बामनवास, राधेश्याम मीणा प्राधिकृत अधिकारी जेडीए को एसडीएम मलारना डूंगर के पद पर लगाया गया है।

 

336 RAS officers transferred, ADM, SDM and Tehsildar transferred in Sawai Madhopur

 

इसी प्रकार राजस्व मंडल राजस्थान ने भी 262 तहसीलदार की तबादला सूची जारी की है। गणराज बडगोती तहसीलदार जेडीए जयपुर को तहसीलदार बौंली, मुकेश कुमार अग्रवाल डिप्टी रजिस्टार-8 जयपुर को तहसीलदार सवाई माधोपुर, जगदीश प्रसाद तहसीलदार जेडीए जयपुर को तहसीलदार खण्डार, सीमा गुणावत तहसीलदार निर्झरना को तहसीलदार गंगापुर सिटी, प्रवीण कुमार सैनी तहसीलदार सुजानगढ़ को मित्रपुरा तहसीलदार, इन्द्र कुमार विजय तहसीलदार भू-अभिलेख बूंदी को तहसीलदार बरनाला, कृतिका शर्मा को तहसीलदार जेडीए जयपुर को तहसीलदार भू अभिलेख सवाई माधोपुर के पद पर लगाया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !