Friday , 24 July 2026
Breaking News

झरेल के बालाजी पुलिया का आज हुआ भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों में दौड़ी खुशी की लहर

झरेल के बालाजी पुलिया आज भूमि पूजन हो गया है। देव सेना जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने बताया की झरेल के बालाजी पर पुल बनने की मांग वर्षों से वे उठाते आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार सम्बन्धित विभाग को ज्ञापन देकर ध्यान केंद्रित करवाया है और कई बार न्यूज चैनलों के माध्यम से भी सरकार को अवगत करवाते रहे हैं। आज उसी का परिणाम है कि वर्षों से चली आ रही इस मांग का आज भूमि पूजन हुआ है।

 

Bhumi Pujan of Jharel Balaji Pulia took place today in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि आज हम सब की मेहनत काम आई है और आज शुभ मुहूर्त में झरेल के बालाजी पुलिया का भूमि पूजन सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा पूरे विधि विधान से किया गया। अब बहुत जल्द इसका कार्य पूर्ण होगा और बरसात के समय पुलिया छोटी की वजह से पानी ज्यादा आ जाने से आवागमन लगभग पांच महीने तक बंद हो जाता था, किसी को अगर बांरा, कोटा, इटावा जाना होता था तो फिर उन्हें लगभग तीस किलोमीटर का फेर खाकर भोगिका होते हुए खातौली जाना पड़ता था।

 

 

अब लगभग दो या तीन वर्ष में यह पूल बनकर तैयार हो जाएगा जिससे कि बरसात के दिनों में भी आवागमन सुचारू रूप से चालू रहेगा और तीस किलोमीटर का फेर नहीं लगेगा। पूल की लम्बाई 1850 मीटर है जो कि पूरे प्रदेश का सबसे लम्बा पूल माना जाएगा। यह पूल पचास पिंलरो पर खड़ा होगा। यह धर्मपुरी गांव के बस स्टैंड से शुरू होकर चम्बल नदी के दूसरे किनारे पर बसे गांव केथोदा की चौकी पर जाकर मिलेगा। इससे छोटा पूल चम्बल नदी पर ही कुछ दिनों पहले बना है, गेंता माखीदा पर जिसकी लम्बाई 1500 मीटर है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bangladesh PM Advisor Zahed ur Rahman returned delhi airport

कॉन्फ्रेंस में शामिल होने दिल्ली आए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री सलाहकार जाहिद उर रहमान एयरपोर्ट पर रोके गए

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर सुरक्षा जांच को लेकर भारत (India) और बांग्लादेश …

Forest workers injured youth hospital accident Sawai Madhopur News 30 Jan 26

अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवकों को वनकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय से गुजर रहे टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर भौम्याजी की …

Big news from West Central Railway, Kota Division

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर     कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल …

77th Republic Day celebrated with gaiety, enthusiasm and grandeur in sawai madhopur

हर्षोल्लास, उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सवाई माधोपुर:  राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रविवार को …

Action against contractors who do not complete the work on time in sawai madhopur

समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों विरूद्ध कार्यवाही, 17 सीसीए के तहत चार्जशीट देने के निर्देश

सवाई माधोपुर: जिला जल एवं स्वच्छता समिति जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !