Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया जप्त

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त किया है। जिले में अवैध बजरी परिवहन/खनन एवं रोकथाम की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अवैध बजरी परिवहन/खनन एवं रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Chauth ka Barwada police station seized 3 tractor trolleys while transporting illegal gravel in sawai madhopur

 

अभियान के तहत वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल के द्वारा गत सोमवार को सांयकालीन गस्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर ग्राम टापूर में ईट्ट भट्टों की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर जिसके पीछे बिना नम्बरी ट्रॉली तीन – तीन फन्टे लगे हुए पुरानी ईत्तेमाली है। जिसमें अवैध बनास बजरी भरी हुई को जप्त किया गया। दौलत सिंह एएसआई द्वारा गत सोमवार को सांयकालीन गस्त के दौरान ग्राम टापूर से आगे थड़ोली वाले रास्ते में एक ट्रैक्टर जिसके पीछे एक ट्रॉली इत्तेमाली पुरानी जिसके चारों तरफ लकड़ी के चार – चार फन्टे लगे हुए अवैध बनास की बजरी भरी हुई को जप्त किया गया। दोनों ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

 

 

इसी प्रकार गत मंगलवार को गस्त के दौरान मदन सिंह हेड कांस्टेबल द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम टापूर से आगे एक ट्रैक्टर मय एक ट्रॉली इस्तेमाली जिसके चारों तरफ लकड़ी के 4-4 फन्टे लगे हुये है जिसमें अवैध बनास की बजरी भरी हुई को जप्त किया गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। इसके बाद थाने पर तीनों के खिलाफ आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, दौलत सिंह एएसआई, मदन सिंह हेड कांस्टेबल, मोहित कुमार कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल, सुरेश कांस्टेबल, नाथूलाल कांस्टेबल, सुरेन्द्र कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल, ओमप्रकाश कांस्टेबल, नरेन्द्र कांस्टेबल, दशरथ कांस्टेबल एवं कृष्णलाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !