कारपेंटर एसोसिएशन सवाई माधोपुर का गत रविवार को जयपुर में स्नेह मिलन समारोह बहुत ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। संगठन के महामंत्री राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि जयपुर के प्रतिष्ठित फर्म स्वरूप नारायण, शिवनारायण द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से सभी एसोसिएशन सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा भी प्रतिष्ठान के मालिक का माला, साफा, रणथंभौर गणेश जी की तस्वीर द्वारा स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चंद, भवानी शंकर, सत्यनारायण, रहमान, जहीर, राजेंद्र, साजिद, सद्दीक, देवेंद्र, आबिद हुसैन, राजेंद्र बाबा आदि ने अपने उद्बोधन में आतिथ्य स्वीकारते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके साथ कई नई व्यवसायिक जानकारियां भी दी गई। स्नेह मिलन समारोह का मंच संचालन एसोसिएशन के महामंत्री राजेश कुमार द्वारा करते हुए एक बार पुनः सभी का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया