Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा के पक्ष में किया जनसंपर्क

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रेष्ठ मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष ‘महा जनसंपर्क अभियान’ के अन्तर्गत संपर्क से समर्थन के तहत आवासन मण्डल के निवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की।

 

Dr. Madhu Mukul Chaturvedi did public relations in favor of BJP in sawai madhopur

 

 

डॉ. चतुर्वेदी ने सभी से नगर परिषद उप चुनाव में वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी अभ्यंकर शर्मा के पक्ष में मतदान कर भाजपा को विजई बनाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने उन्हें केंद्र सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया। लगभग बारह करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया गया। बारह करोड़ लोगों तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाया गया। नौ करोड़ साठ लाख उज्वला कनेक्शन प्रदान किए गए।

 

 

मेडिकल कालेजों की संख्या 387 से बढ़कर 693 हो गई। इसी प्रकार के अनेक जन कल्याणकारी कार्य केंद्र सरकार द्वारा किए गए हैं,  जबकि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर है। बालिकाएं तथा महिलाएं असुरक्षित हैं। किसानों और युवाओं के साथ धोखा हुआ है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। आगामी विधान सभा चुनाव में ऐसी नाकारा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

 

 

इस अवसर पर वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी अभ्यंकर शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, प्रभात जैन, भूपेंद्र तिवारी, संजय, देवी शंकर, वीरेंद्र सेन, अक्षय शर्मा, प्रमोद जैन, दिनेश तथा वासुदेव आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !