चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए 5 टैक्टर – ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन की रोकथाम हेतू जिले में अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल कुमार डोरिया के निकटतम सुपरविजन में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल के नेतृत्व में गठित टीम सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार मय जाप्ता मुखबीर की सूचना पर अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को एंचेर के तन में बनास नदी से भरकर कच्चे रास्ते में होकर देवली की तरफ आ रहे 5 टैक्टर – ट्रॉलियों को अवैध बनास बजरी से भरी हुई को जब्त किया गया।
इसके बाद थाने पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, मोहित कुमार कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल, सुरेश कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल, गोरधन सिंह कांस्टेबल, श्यामवीर कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल एवं विनोद कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया