Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बहरावण्डा कलां थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घण्टे में किया ब्लाइंड म*र्डर का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घण्टे में ब्लाइंड म*र्डर का खुलासा किया है। पुलिस ने ब्लाइंड म*र्डर के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी गोपालराम मीना द्वारा टीम गठित कर बहरावण्डा कलां थाने में दर्ज मामले का महज 48 घण्टे में खुलासा
कर एफआईआर में नामजद आरोपी बिर्मा उर्फ ब्रहमानन्द पुत्र घनश्याम निवासी आमली मौहल्ला खण्डार एवं सोनू पुत्र राधेश्याम निवासी खण्डार को गिरफ्तार किया है।

 

Big action of Baharwanda Kalan police station, blind murder revealed in 48 hours, 2 accused arrested in sawai madhopur

 

 

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस के अनुसार गत 16 अगस्त को बनास नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की ला*श मिलने पर मृ*तक की डेड बॉडी को सीएचसी खण्डार में रखा गया था। श*व की शिनाख्त करवाई गई तो मृतक की पहचान अशोक बंजारा के रूप में मृतक के फुफा खेमराज बंजारा द्वारा कि गई। मृतक के परिजनों द्वारा मौके पर पेश की  गई रिपोर्ट पर सीआरपीसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कि गई। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक अशोक के मोबाइल नम्बरों की सीडीआर निकलवाई एवं नम्बरों की जांच की गई तो सोनू पुत्र राधेश्याम का संदिग्ध होना पाया गया।

 

 

 

इसके बाद आरोपी को डिटेन किया गया एवं गहनता से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान अन्य आरोपी बिर्मा उर्फ ब्रहमानन्द का भी जुर्म में शामिल होना पाया गया। जिस पर आरोपी बिर्मा उर्फ ब्रहमानन्द पुत्र घनश्याम को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गत 15 अगस्त को प्रीप्लान बनाकर मृतक अशोक पुत्र शंकर को शराब पिलाकर आरोपियों ने बनास नदी पुलिया के पास पानी में डुबोकर मार दिया व मृतक अशोक बंजारा द्वारा पहने हुए गहने सोने की मुर्की, हाथ में चांदी का कडा व गले में चांदी की माला को लूटकर ले गये एवं लाश को बनास नदी में फैंक दिया।

 

 

आरोपियों द्वारा प्रीप्लान बनाकर मृतक अशोक बंजारा के पहने हुए गहनों को लूटने के इरादे से हत्या करना पाया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी गोपालराम मीना, सहायक उप निरीक्षक जौन सिंह, सुनिल हेड कांस्टेबल, मोहनलाल हेड कांस्टेबल, महावीर कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल, जगदीश कांस्टेबल, संजय सिंह कांस्टेबल, राकेश कुमार कांस्टेबल, चन्द्र मोहन कांस्टेबल एवं सोहन लाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !