Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 22 में पार्षद के उपचुनाव शान्तिपूर्ण हुए सम्पन्न

स्थानीय नगर परिषद के वार्ड नं. 22 हाउसिंग बोर्ड में रविवार को उपचुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार रविवार 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे से शुरू हुए मतदान में प्रारम्भ में धीमी गति से मतदान हुआ। दोपहर बाद मतदान ने गति पकड़ी और शाम 5 बजे तक 51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। सूत्रों के अनुसार हाउसिंग बोर्ड राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन बूथ बनाये गये थे। जिसमें बूथ संख्या 1 में 735 में से 384, बूथ संख्या 2 में 745 में से 398 तथा बूथ संख्या तीन में 691 में से 391 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

Councilor's by-elections were completed peacefully in Ward 22 of Municipal Council area sawai madhopur

 

वार्ड में कूल 2174 मतदाता है। जिनमें से 1123 मतदाताओं ने वोट डाले। वार्ड पार्षद नवल किशोर अग्रवाल के निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए रविवार को सम्पन्न हुए चुनाव में भाजपा की ओर से अभयंकर शर्मा प्रत्याशी रहे जबकि संजय गर्ग बरनाला ने निर्दलीय उम्मीद्वार के रूप में चुनाव लड़ा है। यह पहला अवसर है जब कांग्रेस ने सत्ता में होते हुए इस उपचुनाव में अपना कोई उम्मीद्वार नहीं उतारा यह भी चर्चा का विषय रहा। सरकारी सूत्रों के अनुसार मतों की गिनती सोमवार को होगी। मतगणना के तुरन्त बाद परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !