मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जश्न मनाया गया। जिला मुख्यालय पर भारती रक्षा मंच की ओर से बुधवार देर शाम को सामाजिक वानिकी तिराहे पर आतिशबाजी की गई एवं भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए।

संचालक राजेश सैनी ने बताया कि मिशन चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रद्युमन, गोलु, अरुण गुप्ता, विनोद, अमित नामा, बलराम रावत, नेमीचंद सैनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया