Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भाजपा रणथम्भौर से करेगी परिवर्तन यात्रा का आगाज

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा राजस्थान में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। भाजपा परिवर्तन यात्रा का आगाज सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर से करेगी। रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर आज केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने रणथंभौर रोड़ स्थित होटल में सवाई माधोपुर, करौली एंव टोंक जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यक्रताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि विगत विधामसभा चुनावों में पूर्वी राजस्थान में भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्वी राजस्थान की सभी 19 सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर तैयारियों में जुट चुकी है। परिवर्तन यात्रा के मध्यम से भाजपा पूर्वी राजस्थान की सभी सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

 

BJP will start Parivartan Yatra from Ranthambore

 

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अब जान से जुट जाए, ताकि पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहरा सके और बड़ी जीत दर्ज कर राजस्थान में सरकार बना सके। उन्होंने बताया कि रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। परिवर्तन यात्रा रणथंभौर से रवाना होकर पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों एंव सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

 

परिवर्तन यात्रा के दौरान जगह जगह स्वागत सभाएं एंव नुकड़ सभाएं भी आयोजित की जायेगी। यात्रा के समापन पर एक बड़ी सभा भी आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जसकौर मीणा, रामचरण बोहरा सहित प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, मोतीलाल मीणा, नारायण मीणा आदि मौजूद है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !